Drishyam 2 BO 1st week Prediction: पहले हफ्ते में 100 करोड़ पार करेगी दृश्यम 2? जानिए वीकेंड पर कितना होगा कलेक्शन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 19, 2022, 03:28 PM IST

Drishyam 2 first week box office collection: दृश्यम 2 में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू और श्रिया सरन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और इसे प्रशंसकों से आश्चर्यजनक प्रतिक्रियाएं मिलीं।

Drishyam 2 box office collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 'दृश्यम' के सात साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में विजय सालगांवकर का केस रीओपन हो गया है। फिल्म दृश्यम 2 में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू और श्रिया सरन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और इसे प्रशंसकों से आश्चर्यजनक प्रतिक्रियाएं मिलीं। फिल्म की कास्ट की परफॉर्मेंस की काफी प्रशंसा हो रही है। ऐसा लग रहा है कि दृश्यम 2 सुपरहिट होने की राह पर है।

Drishyam 2

Drishyam 2

ट्रेड तरण आदर्श ने TimesofIndia के हवाले से कहा कि अजय, अक्षय, तब्बू और श्रिया सरन सहित कलाकार अद्भुत हैं। साथ ही इसका वीकेंड कलेक्शन काफी शानदार रहने वाला है। आमोद मेहरा ने कहा कि फिल्म शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इतना ही नहीं ट्रेड एनालिस्ट के कयास हैं कि दृश्यम 2 अपने पहले सप्ताह के अंत तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

End of Feed