अजय देवगन की 'बेटी' ने खरीदा नया घर, पति वत्सल सेठ संग इशिता दत्ता ने शेयर की तस्वीरें

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 4, 2023, 11:01 AM IST

ishita dutta and vatsal sheth buy new house: इशिता दत्ता द्वारा नए घर की पोस्ट शेयर करने के बाद टीवी अभिनेता कुशाल टंडन ने उनको बधाई दी है। कुशाल ने लिखा- 'पड़ोसियों का स्वागत है और बधाई।' वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस लता सब्बरवाल ने कपल को बधाई दी है।

ishita dutta new house Photos: नया साल 2023 शुरू हो चुका है और हर कोई नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नए साल के मौके पर कई सेलेब्स ने खुद को एक्सपेनसिव गिफ्ट देकर पेंपर किया है। अब इस लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 2’ में उनकी बेटी का किरदार निभाने वालीं इशिता दत्ता (Ishita Dutta) का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार की है। इशिता दत्ता ने अपने पति वत्सल सेठ के साथ नया घर खरीद लिया है।

Vatsal Sheth and Ishita Dutta

Vatsal Sheth and Ishita Dutta

वत्सल शेठ और उनकी पत्नी अभिनेत्री इशिता दत्ता अब नए घर के मालिक बन चुके हैं। बॉलीवुड कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर नए घर की दो तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि ये नया घर अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। वत्सल और इशिता का घर भले ही अभी पूरी तरह से तैयार न हो लेकिन सपनों का आशियाना खरीदने की खुशी उन दोनों के चेहरे से साफ जाहिर हो रही है। वत्सल और इशिता तस्वीर में खुशी-खुशी एक साथ पोज देते दिख रहे हैं।

End of Feed