बेटी आराध्या का बर्थडे सेलीब्रेट करने नहीं पहुंचे पापा अभिषेक, ट्रोल्स बोले 'ऐश से दूर जाने के लिए बेटी की खुशी....'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2024, 04:17 PM IST

Abhishek Troll On Not Attend Aaradhya Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभी हाल ही में बेटी आराध्या के जन्मदिन की फोटोज शेयर की। इन फोटोज में अभिषेक बच्चन के न दिखने पर लोगों ने एक बार फिर एक्टर और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।

Abhishek Troll On Not Attend Aaradhya Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब इन रिपोर्ट्स को एक और खबर ने हवा दे दी है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभी हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन इस पार्टी से ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन नहीं नजर आए। इसको लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। जिसके बाद से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

Abhishek Troll On Not Attend Aaradhya Birthday

बेटी के बर्थडे में नहीं पहुंचे अभिषेक बच्चन

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभी हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की। इन तस्वीरों में आराध्या बच्चन के पिता अभिषेक बच्चन नहीं नजर आए और न ही उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की इस पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं किया। जिसके बाद से अभिषेक बच्चन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। लोग अभिषेक बच्चन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग अभिषेक बच्चन को लेकर तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं। आपको बता दें कि आराध्या बच्चन ने अपनी नानी के घर पर 13वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

End of Feed