The Archies: जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में सुहाना खान (Suhana Khan), खुशी कपूर (Khushi Kapoor), अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और वेदांग राणे मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म में सभी कलाकारों के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। रिलीज से पहले द आर्चीज की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए थे। सभी ने फिल्म को लेकर अपना -अपना रिव्यू दिया। फिल्म के रिव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जब ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा सभी ने शानदार काम किया है।
Aishwarya Rai (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस का बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स इस बयान पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या अपने भांजे को कैसे भूल गई। दूसरे यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या ने अगस्त्य के बारे में कुछ क्यों नहीं बोला। तीसरे यूजर ने लिखा, मामी सेफ खेल गईं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या ने जेनरल स्टेटमेंट दिया है।
ऐश्वर्या राय का वीडियो हुआ वायरल
अगस्त्य को सपोर्ट करने के लिए पूरा बच्चन परिवार आया था। परिवार के साथ ऐश्वर्या और अराध्या भी नजर आए। अभिषेक बच्चन ने कहा, फिल्म हमें पुराने दिनों में लेकर जाती है। हम आर्चीज पढ़कर बड़े हुए हैं। बहुत मजा आया। भूमि पेडनेकर ने कहा, बहुत मजेदार मूवी है। जाह्नवी कपूर भी अपनी बहन खुशी को सपोर्ट करने पहुंची थीं।
