अभिषेक संग तलाक की खबरों के बीच बेटी आराध्या के साथ हॉलिडे एन्जॉय कर मुंबई पहुंचीं Aishwarya Rai, वीडियो हुआ वायरल

Aishwarya Rai-Aaradhya Bachchan Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय कई दिनों से बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क में हॉलिडे एन्जॉय कर रही थीं। बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। मां-बेटी की जोड़ी का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Aishwarya Rai-Aaradhya Bachchan Spotted: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं है। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब अभिषेक बच्चन ने भी तलाक को लेकर एक पोस्ट लाइक किया। हाल ही में ऐश्वर्या राय को बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ऐश्वर्या राय कई दिनों से आराध्या के साथ न्यूयॉर्क में हॉलिडे एन्जॉय कर रही थीं। ऐश्वर्या और आराध्या का मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Aishwarya Rai Bachchan-Aaradhya Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियों बिताने के बाद अब घर लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मां-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया लोगों को काफी पसंद आया है। आज भी कई लोगों को हैरानी है कि जब ऐश्वर्या न्यूयॉर्क में थीं और उनके पति और एक्टर अभिषेक बच्चन भारत में क्यों थे। ऐश्वर्या ब्लैक कलर की आउटफिट में हमेशा की तरह ब्यूटीफुल लग रही थीं जबकि आराध्या लैवेंडर स्वेटशर्ट, काली पैंट और सफेद स्नीकर्स में स्टाइलिश दिखाई दीं।

End of Feed