ऐश्वर्या राय बच्चन ने कराया न्यूड मेकअप लुक में फोटोशूट, फैंस बोले 'एवरग्रीन ब्यूटी...'

Aishwarya Rai Bachchan Photoshoot: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का लेटेस्ट फोटोशूट देखकर फैंस की सांसें थम गई हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन काफी जवान और खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों को देखने के बाद फैंस बोल रहे हैं कि वो हमेशा से एवरग्रीन ब्यूटी थीं और उम्र के इस पड़ाव पर भी वो वैसी ही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan Photoshoot: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को लोग पिछले कुछ समय से लगातार उनके लुक्स को लेकर ट्रोल कर रहे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan Photoshoot) का चेहरा थोड़ा सा फूला-फूला नजर आ रहा था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग हो रही थी। ऐश्वर्या ने लोगों की बातों को गंभीरता से लिया और खुद पर काम करना शुरू किया। ट्रोलिंग के चंद महीनों के बाद ही ऐश का नया फोटोशूट इंटरनेट पर आया है, जिसे देखकर फैंस की सांसें थम गई हैं। फैंस ऐश्वर्या की नई तस्वीरें देखने के बाद उन्हें टाइमलेस ब्यूटी का खिताब दे रहे हैं।

Aishwarya

जाने-माने फोटोग्राफर एड्रियन जेकब ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। फैंस ऐश की खूबसूरती देखकर दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए हैं। फैंस का कहना है कि एड्रियन ने ऐश की खूबसूरती को कैमरे में बखूबी कैद किया है।

End of Feed