Aaradhya Bachchan Performance: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और एक्टिंग के लोग आज भी कायल है। ऐसे में उनकी फिल्मों के लिए भी काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। इसी के साथ हाल ही में एक्ट्रेस की बेटी आराध्या के स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ। जिसमें आराध्य ने शानदार परफॉरमेंस कर सभी लोगों का दिल जीत लिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए एक्टर की बेटी की वीडियो।
कल धीरूभाई अंबानी स्कूल में एनुअल फंक्शन का हुआ, जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों का परफॉरमेंस देखने के लिए शामिल हुए। इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक की बेटी आराध्या (Aaradhya) ने भी परफॉर्म किया। वायरल वीडियो में देखा गया की कैसे आराध्य एक इंग्लिश गाना गाते हुए नजर आ रही है। आराध्या डांस और बेहतरीन एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी और खींच रही थी।
इस परफॉरमेंस को देखने के लिए अभिषेक-ऐश्वर्या समेत दादा-दादी अमिताभ और जया भी पहुंचे। सभी फैंस और दर्शक आराध्या के इस परफॉरमेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही ऐश्वर्या राय से अच्छी एक्टिंग करने का प्रमाण भी दे रहे हैं।
