Fact Check: करवाचौथ पर लाल जोड़े में सजी ऐश्वर्या राय, आगे पीछे घूमते नजर आए अभिषेक बच्चन, वीडियो हो रहा वायरल

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Viral Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ देखने के लिए फैंस की आंखें तरस रही है। कपल लंबे समय से किसी इवेंट में साथ दिखाई नहीं दिया। अब दोनों की करवाचौथ की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें कपल साथ में एन्जॉय करता नजर आ रहा है।

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Viral Video: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और प्यारे कपल ऐश्वर्या राय - अभिषेक बच्चन किसी न किसी कारण के चलते चर्चा में रहते हैं। चाहे कोई त्यौहार हो या पार्टी, फैंस इन दोनों को साथ में देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में जब अभिषेक और ऐश्वर्या साथ दिखाई नहीं दिए तो लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक अलग ही नजर आ रहे हैं। हालांकि अब एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक-ऐश्वर्या सज-धजकर साथ में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो करवाचौथ का बताकर शेयर किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इसकी सच्चाई

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Viral Video

Image Source: Aishwarya Rai Fanpage

सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai) लाल रंग के सूट में सज-धजकर तैयार नजर आ रही है। उनका लुक देखने में बिल्कुल करवाचौथ रेडी लग रहा है। उनके साथ-साथ अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) हैं, जो ब्लैक कोट-पेंट पहने हुए ऐश के साथ घूम रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से बात कर रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखकर तो फैंस का दिन ही बन गया। बैकग्राउन्ड देखकर लग रहा है कि यह किसी त्योहार के लिए सजाया गया है।

End of Feed