Aishwarya-Abhishek fans worried after divorce news: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लवेबल कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ देर पहले ही ऐसी खबरें सामने आई हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं। इस खबर ने अभिषेक और ऐश के फैंस के बीच खलबली मचा दी है। अभिषेक और ऐश की जोड़ी को पसंद करने वाले लोग लगातार सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया है कि ये दोनों अलग होने जा रहे हैं? फैंस के मन में आने वाला ये सवाल लाजमी है क्योंकि अभिषेक-ऐश इंडस्ट्री के आइडल कपल्स में से एक हैं।
Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan के तलाक की खबर से फैंस के बीच मची खलबली, देखें कमेंट
अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबर से चिंतित हुए फैंस
अभिषेक (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ये मैं क्या सुन रहा हूं। मैं नहीं चाहता की बॉलीवुड का ये कपल अलग हो। ये दोनों कितने अच्छे हैं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'ये क्या बकवास है। मैं मान ही नहीं सकता हूं कि ये दोनों अलग हो रहे हैं।' अभिषेक और ऐश के फैंस लगातार ऐसे ही कमेंट करके चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
क्यों हो रही हैं अभिषेक-ऐश के तलाक की बात
अगर आप सोच रहे हैं कि अभिषेक और ऐश के तलाक की बात क्यों हो रही है तो बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर अभिषेक के बिना गई थीं। इसी कारण लोग ये बातें कर रहे हैं कि अभिषेक के साथ उनकी अनबन चल रही है। ऐश के साथ उनकी बेची आराध्या थीं। दोनों की तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट किए थे।
