'सैयारा' की सफलता के बाद अहान पांडे के हाथ लगी अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांस, YRF के तहत होगा निर्माण

Ahaan Panday Roped in Ali Abbas Zafar's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक 'सैयारा' की धांसू सफलता के बाद अब अहान पांडे के हाथ अली अब्बास जफर की फिल्म लग गई है। इस मूवी को आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाया जाएगा।

Ahaan Panday Roped in Ali Abbas Zafar's Next: साल 2025 में 18 जुलाई के दिन अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई थी। इस मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों को ओर से जो रिस्पांस मिला था, उसके बाद निर्माताओं को यकीन हो गया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देगी। 'सैयारा' इस साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवीज में से एक साबित हुई। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। 'सैयारा' में अहान पांडे की एक्टिंग ने ना केवल दर्शकों को इम्प्रेस किया बल्कि उनपर अब कई डायरेक्टर्स की पैनी नजर है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'सैयारा' की धांसू सफलता के बाद अब अहान पांडे को इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर अली अब्बास जफर की नेक्स्ट एक्शन-रोमांस मिल गई है।

Ahaan Panday Roped in Ali Abbas Zafar's Next

Pics Credit: IMDb

अली अब्बास जफर की मूवी में दिखाई देंगे अहान पांडे

पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक अली अब्बास जफर ने अब आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर एक एक्शन-रोमांस बेस्ड मूवी बनाने का फैसला किया है। अली अब्बास जफर 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर पहले ही ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने अली अब्बास जफर को यह मूवी अहान पांडे के साथ बनाने का सुझाव दिया है। ऐसा इसलिए भी है कि अहान पांडे पहले ही फिल्म 'सैयारा' से ऑडियंस के भी फेमस हो चुके हैं। यही वजह है कि अहान पांडे को इस मूवी में कास्ट किया गया है।

End of Feed