Richa Ali Sangeet and Mehndi Photos : ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दिल्ली में कपल ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। हाल ही में कपल लखनऊ में एक और इंटीमेट सेलिब्रेशन के लिए पहुंचा है। ये पार्टी उनके मिलन के जश्न में रखी गई हैं। अभी तक कपल की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। हम आपको कपल की मेहंदी और संगीत फंक्शन के बारे में बता रहे हैं।
Richa ali mehndi and sangeet photo
कपल के मेहंदी और संगीत के समारोह की सजावट प्रकृति से प्रेरित थी। सजावट में फूलों, जूट, लकड़ी आदि का इस्तेमाल किया गया। कपल ने फूलों की होली खेली। उनके परिवार और दोस्तों ने शादी की रस्मों के हिसाब से उन्हें फूलों से नहलाया। इसके बाद ऋचा ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मेहंदी लगवाई।
ऋचा और अली की मेहंदी और संगीत की तस्वीरें आईं सामने
शाम में संगीत सेरेमनी के दौरान कपल के दोस्तों और चचेरे भाइयों ने परफॉर्मेंस दिया गया। बचपन से ऋचा की सबसे अच्छी दोस्त ने कपल के लिए एक मजेदार सरप्राइज परफॉर्मेंस दी, जबकि उनके भाई ने उनके लिए एक गाना गाया और जमकर भांगड़ा किया। कपल ने इसके बाद अंबरसरिया समेत कुछ गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी।
ऋचा और अली ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। ऋचा और अली की कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल हुए थे। कॉकटेल पार्टी में ऋचा और अली ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऋचा और अली कॉकटेल पार्टी में एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आए। शादी की सभी रस्में पूरे होने के बाद कपल मुंबई में ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी देगा। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। ऋचा और अली के रिस्पेशन में उनके कुछ हॉलीवुड के दोस्त भी शामिल होंगे।
