SCOOP: रणवीर-ऋतिक के बाद Yash ने भी मारी 'Brahmastra 2' को लात !!

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 02:58 PM IST

Yash Rejected Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र 2' के मेकर्स ने फिल्म में देव का अहम किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन से संपर्क किया था। हालांकि दोनों एक्टर्स के मना करने के बाद मेकर्स यश को फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने भी फिल्म करने से मना कर दिया है।

Yash Rejected Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग मिली थी। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की। फिल्म को मिली सफलता के बाद से ही मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को बनाने के लिए उत्सुक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए निर्देशक अयान मुखर्जी ने रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन से बात की थी। हालांकि दोनों ने फिल्म करने से मना कर दिया। वहीं रणवीर और ऋतिक से ना सुनने के बाद मेकर्स ने कन्नड़ सुपरस्टार यश की ओर अपना रुख किया।

Brahmastra 2

एंटरटेनमेंट की दुनिया से आ रहीं खबरों के मुताबिक सुपरस्टार यश (Yash) को निर्माताओं ने 'ब्रह्मास्त्र' में एक बड़ा रोल निभाने के लिए अप्रोच किया था। बताया जा रहा है कि इस रोल के लिए यश की करण जौहर और अयान मुखर्जी के साथ दो बैठक भी हुई थीं लेकिन उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा के सूत्र के अनुसार अभिनेता ने महसूस किया कि फिल्म 'केजीएफ 2' की तरह उनके लिए ठीक नहीं है। उनका फिल्म को ना करने की ये सिंपल वजह बताई है। वह पिता बनकर किसी और की फ्रेंचाइजी में एंट्री करने के बजाय कुछ बड़ा करना चाहते थे।

End of Feed