Ranveer Singh Next Project: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर कमर कस रहे हैं। उनकी ये फिल्म लगभग तैयार हो गई है और रिलीज के लिए रेडी है। आदित्य धर( Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म की हर जगह चर्चा भी हो रही है। धुरंधर को करते-करते आदित्य धर और रणवीर सिंह के बीच इतनी जबरदस्त बॉन्डिंग हो गई है कि निर्माता उनके साथ एक और फिल्म करने का प्लान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि आदित्य, रणवीर सिंह के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर बात कर रहे हैं। अब पता चल गया है कि वो प्रोजेक्ट कौन सा होगा। आइए बताते हैं।
Image Source: Peeping Moon
पीपिंइंग मून की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर( Aditya Dhar) अपने अगले प्रोजेक्ट में माइथोलॉजिकल-एक्शन ड्रामा बनाने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए एक्टर रणवीर सिंह( Ranveer Singh) से बात चल रही है। सूत्रों के अनुसार, रणवीर और आदित्य के बीच फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है, अगर सबकुछ सही होता है तो अगले साल तक आदित्य फिल्म की कहानी पर काम शुरू कर देंगे। यह एक बिग बजट की माइथोलॉजिकल-एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसके लिए रणवीर सिंह के पूरे टाइम और मेहनत की जरूरत होगी।
The Immortal Ashwatthama पर है नजरें
यह खबर आने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही है कि आदित्य धर, विक्की कौशल को छोड़कर रणवीर सिंह के साथ 'द इमॉर्टल आश्वत्थामा' बना रहे हैं। बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है, ये फिल्म कोई दूसरा प्रोजेक्ट होने वाली है न कि 'द इमॉर्टल आश्वत्थामा'। यह भी बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह 'डॉन 3' की शूटिंग खत्म करने के बाद आदित्य धर को समय देंगे।
