Arjun Kapoor के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने भी कन्फर्म किया अपना ब्रेकअप! इस पोस्ट में बता दी पूरी सच्चाई

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break up: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप बीते कुछ दिनों से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दोनों ने अब साफ कर दिया है कि वह सिंगल हैं। अर्जुन के बाद अब मलाइका का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ही स्टार्स ने अपने ब्रेकअप के बारे में ऑफिशियली कोई बात नहीं की है। हालांकि अर्जुन ने कुछ समय पहले ने एक इवेंट में इस बात की साफ साफ घोषणा कर दी थी कि वह सिंगल हैं। जिसका सीधा मतलब यही था कि मलाइका अरोड़ा के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है। इस बीच अब मलाइका अरोड़ा का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसने इस बात की घोषणा कर दी है कि अर्जुन सही हैं और सच में दोनों अलग हो चुके हैं। अब यहां सोशल मीडिया पर वायरल इस मलाइका को पोस्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'

Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup

मलाइका ने कन्फर्म किया अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, 'मेरा करेंट स्टेटस, रिलेशनशिप , सिंगल, हंसना लिखा हुआ है। इन तीनों ऑप्शन में से मलाइका ने तीसरे पर टिक किया हुआ है। जिससे यह साफ हो जाता है कि वह रिलेशनशिप में नहीं है। अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका ने भी बता दिया है कि उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। अभी तक दोनों के इस ब्रेकअप को लेकर कोई भी ऑफिशियल वजह सामने नहीं आई है।

End of Feed