'Animal' के बाद Triptii Dimri के पास लगी फिल्मों की लाइन, अब इस एक्टर संग बनेगी जोड़ी

Triptii Dimri Next With Dharma Production: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को धर्मा प्रोडक्शन की एक नई फिल्म ऑफर हुई है। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे।

Triptii Dimri Next With Dharma Production: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) रिलीज के महीनों बाद भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाया था। दिलचस्प बात यह है कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर तृप्ति डिमरी के साथ रहता हैं। रश्मिका मंदाना से ज्यादा तृप्ति डिमरी को लोकप्रियता मिली है। 'एनिमल' में भाभी 2 उर्फ नाम से फमोऊ हुईं तृप्ति डिमरी इस समय नेशनल क्रश बन गई है। अबी जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक तृप्ति डिमरी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की एक धांसू मूवी ऑफर हुई है।

Triptii Dimri

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) अब धर्मा प्रोडक्शन की नेक्स्ट में दिखाई देंगे। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। अभी फिल्म की बाकी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं और ना ही यह पता चला है कि तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस फिल्म का निर्देशन कौन करेगा। यह प्रोजेक्ट तृप्ति और सिद्धांत को उनके टैलेंट के देखते हुए ऑफर हुआ है।

End of Feed