तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपने एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन की शादी के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस को अपना नया प्यार मिल गया है। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार तारा सुतारिया वीर पहारिया को डेट कर रही हैं। दोनों को हाल ही में प्यार हुआ है। जिसके बाद से दोनों ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिता रहे हैं।
Tara Sutaria
वीर पहारिया ने इस साल की शुरुआत में फिल्म स्काई फोर्स से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि दोनों पिछले दो महीनों से डेटिंग कर रहे हैं। हाल ही में तारा और वीर को सेम रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। तारा को पहले अपनी कुछ गर्लफ्रेंड के साथ जाते हुए देखा गया, वही वीर अकेले बाहर निकले और पैपराजी के लिए पोज दिए।
फैशन वीक में रूमर्ड कपल ने बिखेरा था जलवा
इससे पहले तारा और वीर ने लैक्मे फैशन वीक x FDCI में ASOS के लिए एक साथ रैंप वॉक किया था। जिस समय से दोनों की अफवाहें तेज हो गई थी। इस दौरान तारा काले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वही वीर पहारिया ने सफेद सूट कैरी किया था।
आदर ने तारा को बताया था टाइमपास
तारा सुतारिया पहले अदार जैन को डेट कर रही थीं, लेकिन 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली। अदार की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड तारा पर गलत कमेंट कर रहे थे और उन्हें केवल टाइमपास बता रहे थे। आदर जैन ने सभी के सामने अलेखा से कहा था-"मैंने अपने जीवन के चार साल टाइम पास में बिताए हैं, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं।"
