Aditya Roy Kapur-Tara Sutaria Dating Confirms: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। लेकिन फिल्म से इतर तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की डेटिंग की अटकलें भी खूब लग रही हैं। कई इवेंट्स पर दोनों को साथ देख फैंस ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया था। लेकिन खास बात तो यह है कि तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग पर अब सच में मुहर लग चुकी है। यह भी पढ़ें: यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज में नहीं होगा कोई बदलाव, Tara Sutaria ने की पुष्टि
एक-दूजे को डेट कर रहे हैं आदित्य रॉय कपूर-तारा सुतारिया (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के रिलेशनशिप की पुष्टि फिल्मफेयर द्वारा की गई है। फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "हमारे सूत्रों को एक्सक्लूसिव तौर पर पता लगा है कि आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।" उनकी डेटिंग की खबर सुन फैंस भी हैरान रहे। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों को ताने मारे तो वहीं फैंस ने उन्हें हिट जोड़ी बताया। एक यूजर ने लिखा, "ये इतनी जल्दी मूव-ऑन हो गए?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हे भगवान, ये बेस्ट न्यूज है। दोनों ही मुझे बहुत ज्यादा पसंद हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आह कोई तो अच्छी जोड़ी बनी।" यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' और 'हैवान' के बाद साथ में कॉमेडी फिल्म करेंगे अक्षय कुमार और प्रियदर्शन !! मचेगा तहलका
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इस फिल्म में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया
बता दें कि आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) साथ में फिल्म 'ओम' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का देखने को मिलेगा। तारा और आदित्य रॉय कपूर की ये पहली फिल्म होने वाली है।
जनवरी में हुआ था तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप
बता दें कि आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) से पहले तारा सुतारिया (Tara Sutaria) एक्टर वीर पहाड़िया को डेट कर रही थीं। दोनों ने बीते साल फोटो शेयर कर रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर भी लगाई थी। लेकिन जनवरी 2026 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं आदित्य रॉय कपूर का नाम अनन्या पांडे संग जुड़ा था।
