साउथ मूवीज

यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज में नहीं होगा कोई बदलाव, Tara Sutaria ने की पुष्टि

Tara Sutaria on Toxic Postponement: यश की 'टॉक्सिक' को लेकर खबरें आ रही थी कि मेकर्स इसकी रिलीज डेट फिर से बदल सकते हैं। इन खबरों पर तारा सुतारिया ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

'टॉक्सिक' की रिलीज पर तारा सुतारिया ने दिया बयान (Pic Credit: Instagram)

Tara Sutaria on Toxic Postponement: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। आने वाले दिनों में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) में देखा जाएगा। इस मूवी में तारा सुतारिया के साथ साउथ सुपरस्टार यश (Yash) अहम रोल में दिखाई देंगे। यह मूवी पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसकी तारीख बदल दी। अब यह 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि 'टॉक्सिक' की रिलीज को एक बार फिर बदला जा सकता है। अब इन खबरों पर तारा सुतारिया ने चुप्पी तोड़ दी है।

'टॉक्सिक' की रिलीज पर तारा सुतारिया ने दिया बयान

यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर अफवाहें थी कि फिल्म की रिलीज टल सकती है। हालांकि फिल्ममेकर फराह खान के व्लॉग पर तारा सुतारिया ने 'टॉक्सिक' को लेकर बात की। तारा सुतारिया ने एक बार फिर इस बात की पुष्टि की कि 'टॉक्सिक' 4 जून, 2026 को ही रिलीज होगी। (इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की दुल्हन बनते-बनते रह गईं दीपिका-कैटरीना समेत ये हसीनाएं, आलिया भट्ट की मांग में सजा सिंदूर)

Tara Sutaria

तारा सुतारिया

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) एक पीरियड एक्शन थ्रिलर को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यश और तारा सुतारिया के अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी में अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी भी शामिल हैं। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: लव रंजन की नेक्स्ट को इस महीने से शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, मचेगा तहलका)

'रामायण' में नजर आएंगे यश

'टॉक्सिक' के अलावा यश को फिल्म 'रामायण' में भी देखा जाएगा। इस मूवी में यश पहली बार बड़े परदे पर रावण का किरदार निभाएंगे। इस मूवी को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article