Akshay Kumar Join Priyadarshan's Next: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। अक्षय कुमार इन दिनों हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है, जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले ही फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज मिलने जा रहा है। 'भूत बंगला' और 'हैवान' के बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को प्रियदर्शन (Priyadarshan) की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी में देखा जाएगा।
साथ में कॉमेडी मूवी करेंगे अक्षय-प्रियदर्शन
वैरायटी इंडिया की ताजा जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक बाद फिर फुल कॉमेडी मूवी के लिए हाथ मिलाने का प्लान किया है। इस मूवी को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारियां जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि इस साल अगस्त या सितंबर में चीजें फाइनल कर दी जाएंगी। एक प्रोजेक्ट जिसका प्रस्ताव दिया गया है, वह 2024 की हॉरर-कॉमेडी 'भूत पुलिस' का सीक्वल है। मगर इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। (इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की 'Raaka' में Shah Rukh Khan का होगा कैमियो !! हिल उठेंगे बॉक्स ऑफिस)

Bhooth Bangla
रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह फिल्म साल 2027 में फरवरी के महीने से फ्लोर पर जाएगी। फिलहाल प्रियदर्शन फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'हैवान' को फाइनल टच देने में लगे हुए हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान सालों बाद काम करते नजर आएंगे। (इसे भी पढ़ें: यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज में नहीं होगा कोई बदलाव, Tara Sutaria ने की पुष्टि)
15 सालों बाद अक्षय-प्रियदर्शन ने साथ में किया काम
'भूत बंगला' के लिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार लगभग 15 सालों बाद साथ में आए। इस मूवी में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट मेकर्स ने वामिका गब्बी क कास्ट किया है।
