आदित्य धर ने धुरंधर के सेट से शेयर की 'angle of death' की फोटोज, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Arjun Rampal Birthday: फिल्म धुरंधर के मेजर इकबाल यानि अर्जुन रामपाल का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें खास अंदाज से विश किया है। फिल्म के सेट से बीटीएस फोटोज शेयर करते हुए, आदित्य धर ने उन्हें बधाई दी है । आइए उनकी पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Arjun Rampal Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं । एक्टर जल्द ही फिल्म धुरंधर( Dhurandhar) में नजर आएंगे। फिल्म में उनका रोल नेगेटिव है और वह मेजर इकबाल बने हैं। आज जन्मदिन के मौके पर डायरेक्टर आदित्य धर( Aditya Dhar) ने अर्जुन रामपाल को खास अंदाज में विश किया। फिल्म धुरंधर के सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन पर खास विश भेजी है। अर्जुन रामपाल और आदित्य धर एक-दूसरे के साथ सीन डिस्कस करते नजर आ रहे हैं। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

इंस्टाग्राम पर रामपाल के साथ मोनोक्रोम क्लिक्स शेयर करते हुए, आदित्य ने एक स्पेशल बर्थडे विश लिखा और लिखा, "हैप्पी बर्थडे, अर्जुन सर। ऑन स्क्रीन वह पक्के खतरनाक हैं लेकिन ऑफ स्क्रीन, वह सबसे अच्छे और सबसे उदार लोगों में से एक हैं जिन्हें मैंने जाना है। आगे, उन्होंने कहा, "लव यू भैया। साथ में और भी कई कहानियाँ। तस्वीर में दोनों धुरंधर के सेट पर नजर आ रहे हैं और यह काफी सिनेमेटिक व्यू है। जिसे ब्लैक एंड व्हाइट थीम में लिया गया है। इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए अर्जुन रामपाल ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "माई डार्लिंग लिटल ब्रो, मेजर इकबाल को इमोशनल बना दिया, आप कमाल के हो और आपका कमाल का जादू जनता देखने वाली है। मैं 5 दिसंबर का इंतजार नहीं कर सकता।"

End of Feed