आदित्य धर को पसंद आया यामी गौतम-इमरान हाशमी की 'हक' का ट्रेलर, पत्नी के लिए कही ये बात

Aditya Dhar Review Haq Trailer: बीते दिन यानी 27 अक्टूबर को मेकर्स ने एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' का ट्रेलर जारी किया था। ऐसे में अब आदित्य धर ने भी पत्नी यामी गौतम की फिल्म का ट्रेलर देख इसकी तारीफ की है।

Aditya Dhar Review Haq Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के साथ-साथ यामी गौतम और इमरान हाशमी के फैन्स ट्रेलर की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। ऐसे में अब मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य धर ने भी 'हक' (Haq) का ट्रेलर देख इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उत्साह जारी करते हुए पत्नी यामी गौतम को 'स्टार' बताया है।

Aditya Dhar Review Haq Trailer

Pic Credit: Instagram

आदित्य धर को पसंद आया 'हक' का ट्रेलर

आदित्य धर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म 'हक' का ट्रेलर शेयर किया। इस ट्रेलर को साझा करते हुए आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम को 'माय नार्थ स्टार' बताया। यामी गौतम की यह मूवी ऐतिहासिक शाहबानो मामले से प्रेरित है। इस मूवी में दिखाया जाएगा कि कैसे भारत के कानूनी इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों को लिया गया था, जिसने महिला अधिकारों और पर्सनल लॉ पर राष्ट्रीय बहस को जन्म दिया।

End of Feed