Aditi Rao Hydari Birthday: राजघराने से ताल्लुक रखती है अदिति राव हैदरी, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 06:07 AM IST

aditi rao hydari net worth : अदिति राव हैदरी का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस रियल लाइफ में बेहद लग्जिरियस लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

Aditi Rao Hydari Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस का जन्म 28 अक्टूबर को 1978 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि अदिति राजसी परिवार से आती हैं। अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। एक्ट्रेस के चाचा मोहम्मद सोलह अकबर हैदरी असम के पूर्व राजपाल रह चुके हैं। अदिति अपने सरनेम में माता और पिता दोना का नाम लगाती हैं। अदिति कमाल की एक्ट्रेस होने के साथ- साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 6 साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था।

aditi rao hydari

aditi rao hydari (image: instagram)

अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म प्रजापति से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें दिल्ली 6 से फिल्मों में ब्रेक मिला था। एक्ट्रेस ने रॉकस्टार, मर्डर 3, फितूर और पद्मावत जैसी हिट फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा साउथ की कई फिल्मों में काम किया है।

End of Feed