Adipurush Teaser: आदिपुरुष का टीजर हुआ रिलीज, प्रभास और कृति सेनन की दिखी शानदार केमेस्ट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 07:22 PM IST

Prabhas and Kriti Sanon Film AdipurushTeaser: आखिरकार इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि आदिपुरुष का टीजर रिलीज कर दिया गया है। भारी भरकम बजट में बनीं ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष का टीजर देखने के बाद सबकी उत्सुकता और बढ़ गई है।

Film Adipurush Teaser: आदिपुरुष (Adipurush) साल 2023 की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। जब से फिल्म की घोषणा हुई है तब से यह सुर्खियों में बनी हुई है। पोस्टर को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है और तभी से फैंस टीजर का इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि निर्माताओं ने 02 अक्टूबर, 2022 को आदिपुरुष का टीजर रिलीज कर दिया है। प्रभास और कृति सेनन की केमेस्ट्री टीजर में बेहद खूबसूरत दिख रही है। वहीं विलेन के रोल में सैफ अली खान काफी जच रहे हैं। भारी भरकम बजट से बनी ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष का टीजर देखने के बाद सबकी उत्सुकता और बढ़ गई है। अब दर्शक बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

adipurush

adipurush

आदिपुरुष के निर्माताओं ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या की पवित्र भूमि में सरयू के तट पर गांधी जयंती के अवसर पर टीजर जारी किया है। इस कार्यक्रम में अभिनेता प्रभास और कृति सेनन के साथ निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार भी मौजूद रहे। आदिपुरुष का टीजर देखने के बाद प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए और ट्विटर पर 'आदिपुरुष मेगा टीजर रिलीज' ट्रेंड कर रहा है।

End of Feed