जानिए कौन हैं आदिपुरुष में हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर, बजरंगबली से ये है खास कनेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:50 PM IST

Adipurush movie Devdatta Gajanan Naage: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलज हो गया है। इस टीजर में हनुमान का किरदार चर्चा में है। इस रोल को एक्टर देवदत्त गजानन नागे निभा रहे हैं। देवदत्त गजानन नागे मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। जानिए कौन हैं एक्टर देवदत्त गजानन नागे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिपुरुष फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
  • टीजर में हनुमान का किरदार काफी चर्चा में है।
  • हनुमान का रोल एक्टर देवदत्त गजानन नागे निभा रहे हैं।

Adipurush movie Devdatta Gajanan Naage: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष टीजर रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। रामायण पर आधारित इस फिल्म के किरदारों के लुक और वीएफक्स को सोशल मीडिया जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हो गया है। आदिपुरुष में सैफ अली खान के लंकापति रावण के लुक और हनुमान के किरदार को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के राम, हनुमान, माता सीता और रावण की तुलना रामानंद सागर की रामायण के किरदारों से कर रहे हैं। फिल्म में हनुमान का किरदार एक्टर देवदत्त गजानन नागे निभा रहे हैं।

Hanuman-Aadipurush-Teaser

Aadipurush Teaser

41 साल के देवदत्त गजानन नागे (Devdatta Gajanan Naage) ने मराठी फिल्म और सीरियल में काफी एक्टिव हैं। देवदत्त गजानन नागे ने कलर्स चैनल के सीरियल 'वीर शिवाजी' से अपना टीवी डेब्यू किया था। इस सीरियल में उन्होंने तानाजी का किरदार निभाया था। इसके अलावा टीवी सीरियल 'जय मलहार' में भगवान खंडोबा के किरदार से उन्हें पहचान मिली थी। टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने सत्यमेव जयते और वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा में काम किया है।

End of Feed