Adipurush Movie Quick Review in Hindi: प्रभास और कृति सेनन (Kriti Sanon) की 'आदिपुरुष' आज 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों का दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है। फैंस का मानना है कि 'आदिपुरुष' में एक तरफ जहां राम के किरदार में प्रभास काफी दमदार नजर आ रहे हैं, वहीं सनी सिंह की एक्ट्रिंग को ट्रोल किया जा रहा है। लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह को फैंस ज्यादा पसंद नहीं किया है। आदिपुरुष को सुपर मॉडर्न रामायण बताया जा रहा है, जहां रावण बने सैफ, प्रभास यानी भगवान राम को तीर-कमान से नहीं बल्कि मुक्कों से मारते नजर आ रहे हैं। वहीं रावण के बेटे मेघनाथ के किरदार का भी जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। फिल्म डायलॉग कई जगह काफी फीके नजर आ रहे हैं।
Adipurush Movie Quick Review in Hindi
प्रभास ने की अब तक की बेस्ट एक्टिंग
आदिपुरुष को बाहुबली स्टार प्रभास की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया जा रहा है, फिल्म में प्रभास के डायलॉग और एक्टिंग काफी जमकर तारीफ हो रही है। प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' में डायलॉग बोलते हैं, 'सीता में मेरे प्राण बसते हैं, लेकिन मर्यादा मुझे प्राणों से भी प्रिय है।' इस डायलॉग को सुनते ही दर्शक जय श्रीराम-जय श्रीराम के नारे लगाने लगते हैं। वहीं मेघनाथ के एक डायलॉग का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है कि जहां भगवान राम की सेना से बोलते हैं, 'कल ये जगह खाली कर देना'। वह चुटकियां बजाते हुए ये डायलॉग बोलते हैं। इंद्रजीत के किरदार में वत्सल सेठ को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
कृति ने निभाया सीत माता का बेहतरीन रोल
फिल्म आदिपुरुष' में माता सीता के किरदार में कृति सेनन के किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। इस किरदार में कृति काफी सौम्य और खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं देवदत्त नागे को भी हनुमान जी के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी एंट्री पर पूरा सिनेमाघर सीटियों से गूंज जाता है।
