'आदिपुरुष' के डायरेक्टर Om Raut ने विक्की कौशल स्टारर 'छावा' की तारीफ, Laxman Utekar के निर्देशन को बताया अनुभव

Om Raut Praise Vicky Kaushal's Chhaava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना की एतिहासिक एक्शन थ्रिलर मूवी 'छावा' (Chhaava) ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस मूवी की अब 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत ने जमकर तारीफ की है। 'छावा' को ओम राउत ने एक अनुभव बताया है।

Om Raut Praise Vicky Kaushal's Chhaava: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की नई फिल्म 'छावा' (Chhaava) ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने विक्की कौशल स्टारर 'छावा' का निर्देशन करने के लिए लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) की तारीफ की है। 'छावा' की तारीफ करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में अब 'तानाजी' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके ओम राउत का नाम भी जुड़ गया है। ओम राउत (Om Raut) ने विक्की कौशल स्टारर 'छावा' को फिल्म नहीं बल्कि एक अनुभव बताया है।

om Raut Praise Chhaava

'छावा' की तारीफ करते नहीं थके ओम राउत

ओम राउत ने हाल ही में दी एक बयान में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'छावा सिर्फ एक फिल्म नहीं है और एक्सपीरियंस है। फिल्म की कहानी, इसका स्केल और सीन्स आपको मराठा की हिस्ट्री में लेकर जाते हैं। ऐसी कहानियों को इतने जुनून और समर्पण के साथ लोगों के बीच पेश करना इंडियन सिनेमा के लिए गर्व की बात है।' ओम राउत ने आगे कहा, 'जिस तरह छावा की कहानी बताई गई है वो पावरफुल है। इसे बेहद इमोशनल और गहराई के साथ प्रेजेंट किया गया है। इसकी गूंज आने वाले कई सालों तक दर्शकों के बीच सुनाई देगी।'

End of Feed