Adipurush में बदले जाएंगे विवादित डायलॉग्स: मुंतशिर बोले- हो सकता है कि मैंने कुछ आपकी कल्पना से अलग लिख दिया हो

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 18, 2023, 01:11 PM IST

Manoj Muntashir Shukla on Adipurush Dialogues Controversy: फिल्म के गानों के लिए लिरिक्स लिखने वाले मुंतशिर के मुताबिक, "मैं अपने संवादों के पक्ष में अनगिनत तर्क दे सकता हूं पर इस से आपकी पीड़ा कम न होगी। मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है कि वे कुछ संवादों (आहत करने वाले) को संशोधित करेंगे और इसी सप्ताह वे फिल्म में शामिल किए जाएंगे।"

Manoj Muntashir Shukla on Adipurush Dialogues Controversy: फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर कड़ी आलोचना और बड़े विवाद के बीच फिल्म के संवाद बदले जाएंगे। यह फैसला स्थितियों को देखते हुए लिरिसिस्ट, प्रड्यूसर और डायरेक्टर ने लिया है। मनोज मुंतशिर ने यह ऐलान रविवार (18 जून, 2023) को माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर के जरिए किया। अपने ऑफीशियल टि्वटर हैंडल (@manojmuntashir) से लंबे ट्वीट को पिन करते हुए लिखा- रामकथा से पहला पाठ जो कोई सीख सकता है...वह है हर भावना का सम्मान करना। सही या गलत...समय के अनुसार बदल जाता है पर भावना रह जाती है। आदिपुरुष में 4000 से भी अधिक पंक्तियों के संवाद मैंने लिखे हैं, मगर पांच पंक्तियों पर कुछ भावनाएं आहत हुईं। उन सैकड़ों पंक्तियों में जहां प्रभु राम का यशगान किया और मां सीता के सतीत्व का वर्णन किया, उनके लिए प्रशंसा भी मिलनी थी, जो पता नहीं क्यों मिली नहीं।

manoj muntashir on adipurush dialoges

Adipurush फिल्म के डायलॉग्स को फैंस के एक धड़े ने टपोरी किस्म का बताया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

बकौल मुंतशिर, "मेरे ही भाइयों ने मेरे लिये सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे। वही मेरे अपने, जिनकी पूज्य माताओं के लिए मैंने टीवी पर अनेकों बार कविताएं पढ़ीं, उन्होंने मेरी ही मां को अभद्र शब्दों से संबोधित किया। मैं सोचता रहा कि मतभेद तो हो सकता है, लेकिन मेरे भाइयों में अचानक इतनी कड़वाहट कहां से आ गई कि वे राम का दर्शन भूल गए जो हर मां को अपनी मां मानते थे। शबरी के चरणों में ऐसे बैठे, जैसे कौशल्या के चरणों में बैठे हों।"

End of Feed