Adipurush पर नेपाल में बवाल: इस लाइन पर भड़के महापौर, मेकर्स को हटाना पड़ा हिस्सा तब हो पाई रिलीज

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 16, 2023, 01:59 PM IST

Adipurush Latest News: शुक्रवार को यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं, इसमें सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी हैं।

Adipurush Latest News: फिल्म आदिपुरुष को लेकर नेपाल में विवाद पनप गया है। वहां के काठमांडू में महापौर बालेंद्र शाह ने महाकाव्य रामायण पर बनी फिल्म “आदिपुरुष” से संवाद का एक हिस्सा न हटाने तक नेपाल की राजधानी में हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर बैन लगाने की गुरुवार (15 जून, 2023) को घोषणा की। हालांकि, महापौर ने बदलाव करने के लिए तीन दिन का समय दिया है।

adipurush movie

आदिपुरुष फिल्म रिलीज के पहले दिन ‘‘ करीब 80 से 85 करोड़ रुपए’’ की कमाई कर सकती है।

शाह की ओर से फेसबुक पर लिखा गया, “दक्षिण भारतीय फिल्म 'आदिपुरुष' में निहित 'जानकी भारत की बेटी है' पंक्ति नेपाल और भारत में नहीं हटाए जाने तक काठमांडू महानगर में किसी भी हिंदी फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

End of Feed