Adipurush boycott: ‘आदिपुरुष’ का टीजर देख भड़के लोग, बोले ये रावण है या औरंगजेब?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 07:35 AM IST

Adipurush Teaser Released: प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही आदिपुरुष के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है। लोग फिल्म मेकर्स के खिलाफ उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर देख भड़क गए लोग।
  • लोगों फिल्म मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।
  • फिल्म ‘आदिपुरुष 500 करोड़ की लागत के बाद बनाई गई है।

Adipurush Boycott Getiing Trolled: फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट गया है। आदिपुरुष के टीजर को देख कर कुछ लोग फिल्म के मेकर्स पर अपनी धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। तो कुछ का मानना है कि यह टीजर किसी कार्टून फिल्म जैसा नजर आ रहा है। फिल्म में प्रभास (Prabhas)और अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लीड रोल मे नजर आएंगे।

Adipurush Teaser getting trolled

फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

एक तरफ जहां प्रभाष भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं वहीं सैल अली खान रावण की रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म का टीजर देख सभी को नाखुश हैं। टीजर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बॉयकॉट आदिपुरुष ट्रेंड कर रहा है। आइए इस आर्टिकल में इसके पीछे की वजह जानते हैं।

End of Feed