Adipurush Box Office Collection: प्रभास (Prabhas)और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनन ने माता सीता और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। आदिपुरुष में रामायण की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में हाई वीएफएक्स और घटियां डायलॉग्स की वजह से फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है।
Adipurush Box Office Collection (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Karan- Drisha Honeymoon Pic: हनीमून पर निकले करण देओल, खूबसूरत वादियों में दिया पत्नी संग रोमांटिक पोज
दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए। विवाद का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने 9वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
वीकेंड का मिला आदिपुरुष को फायदा
आदिपुरुष ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5. 25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में दमदार कास्ट होने के बावजूद फायदा नहीं हो रहा है। फिल्म ने भारत में 263.5 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि 260 में से 180 करोड़ की कमाई फिल्म ने पहले दो ही दिन में कर ली थी। मेकर्स ने फिल्म की टिकट को सस्ता कर दिया है। लेकिन इससे कुछ फायदा नहीं हुआ है। मेकर्स ने लोगों की आपत्ति पर फिल्म के डायलॉग्स को भी बदल दिया।
आदिपुरुष ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 80 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। आदिपुरुष देखने के बाद अरुण गोविल से लेकर मुकेश खन्ना का गुस्सा फूटा था। अरुण गोविल ने कहा था कि मेकर्स ने क्रिएटिव के नाम पर कुछ भी दिखा दिया है। उन्होंने फिल्म पर काम करने से पहले थोड़ा रामायण के बारे में जान ले चाहिए था। रामायण से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
