बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट हुई हैं। एक्टर की मौत के 4 साल तक ये घर खाली पड़ा था। इस घर को कोई किराए पर नहीं लें रहा था। अदा ने सुशांत के फ्लैट को किराए पर लिए है। इस घर में अदा अपने परिवार के साथ रहती हैं। एक्ट्रेस को ये घर किराए पर लेने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। ये भी पढ़ें-Panchayat 4: खत्म हुआ अमेजन प्राइम की कॉमेडी ड्रामा सीरीज का इंतजार! इस दिन ओटीटी पर मचाएगी धमाल
Adah Sharma and Sushant Singh Rajput (credit Pic: Instagram)
एक्ट्रेस ने कहा,' मुझे ये घर पसंद आया और मैं शिफ्ट हो गईं। उन्होंने कहा, मैं लोगों की राय के बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। मेरी जिंदगी में बहुत सारी चीजें है जिसके बारे में मुझे सोचना है। एक एक्टर और बतौर इंसान आप हर एक चीज पर रिएक्ट नहीं कर सकते हो। हम सभी की जिंदगी में बहुत कुछ हैं करने के लिए। इसी के साथ ये फ्री देश है और हर किसी को अपनी राय रखने का हक है'।
एक्ट्रेस ने सुशांत का घर किराए पर लेने पर तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे अपने फैसले पर किसी कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को कुछ लगता है तो वो इसके बारे में बात कर सकता है। मैं यहां हर किसी को ये बताने नहीं आई हूं कि मैं अच्छी इंसान हूं। मैं लोगों को अपने फैसले के पीछे का कारण नहीं बताऊंगी। मैंने किया जो मुझे करना था और मैं खुद को जानती हूं। मुझे लगता है कि हमें किसी के लिए बदलने की जरूरत नहीं है। उसी तरह मैं भी किसी के लिए बदलना नहीं चाहूंगी। मैं उस घर में स्टेल हो गई हूं और मुझे वो जगह बहुत पसंद है'।
वहीं, अदा शर्मा के वर्क फ्रंट की बता करें तो वह सिर्फ बॉलीवुड की ही पॉपुलर चेहरा नहीं है। उन्होंने साउथ में तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी काम किया है। वो आखिरी बार बस्तर द नक्सल स्टोरी में नजर आई थी। एक्ट्रेस रीता सान्याल नाम की सीरीज में नजर आएंगी। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये सीरीज हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई है।
