बॉलीवुड

Dhoom 4: इस खूबसूरत हसीना की हुई धूम 4 में एंट्री, Ranbir Kapoor संग करेंगी रोमांस, फैंस ने कहा-'भाभी 2 को लाओ'

धूम 4 (Dhoom 4) में एनिमल स्टार रणबीर कपूर विलेन का रोल करने वाले हैं। वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की एंट्री हुई है। श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी, लेकिन फैंस इस फिल्म में रणबीर के साथ भाभी 2 को देखना चाहते हैं।

Image

Dhoom 4

Dhoom 4: यश राज फिल्म्स की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी धूम पिछले 20 साल से सिनेमा पर अपने शानदार कहानी और कास्ट के कारण राज कर रही है। वही कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी कि इस फिल्म में रणबीर कपूर की एंट्री हुई है। वही अब इस फिल्म में एक खूबसूरत हसीना की भी एंट्री हुई है। ये और कोई नहीं बल्कि रणबीर कपूर की को-स्टार हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो खूबसूरत हसीना।

ऐसी अफवाहें हैं कि धूम 4 (Dhoom 4) में एनिमल स्टार रणबीर कपूर विलेन का रोल करने वाले हैं। बता दें फैंस ने एक्टर का एनिमल में रोल काफी पसंद किया था। वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की एंट्री हुई है। श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

भाभी 2 और दीपिका पादुकोण की मांग

वही इस खबर को सुनकर कुछ फैंस बहुत खुश हैं और तू झूठी मैं मक्कार के बाद इस जोड़ी को दोबारा देखने के लिए बेताब है। वही कुछ फैंस का कहना है कि मेकर्स को भाभी 2 यानी तृप्ति डिमरी को रणबीर कपूर के अपोजिट कास्ट करना चाहिए। वही कुछ फैंस का कहना है कि मेकर्स को इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहिए।

धूम 4 में नजर नहीं आएंगे अभिषेक बच्चन?

धूम फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। सबसे पहले फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम नजर आए थे। ये फिल्म सुपरदहिट साबित हुई थी। वही धूम 2 में अभिषेक और उदय के साथ ऋतिक रोशन विलेन के रोल में नजर आए थे। तीसरे पार्ट में आमिर खान विलेन के रोल में नजर आए थे। वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि धूम 4 में अभिषेक और उदय नजर नहीं आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article