एक्ट्रेस एंजेल राय को मिली जिंदा जलाने की धमकी, तंग आकर पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंजेल राय को जान से मारने की धमकी मिली है। एक्ट्रेस ने धमकियों से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। धमकी देने वाला शख्स जिंद जलाने,काटने की धमकी दे रहा है। जल्द ही एक्ट्रेस एंजेल राय की वेब सीरीज 'घोटाला' रिलीज होने वाली है।

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंजेल राय को जान से मारने की धमकी मिली है। ये पहली बार नहीं है, इससे पहले बड़े-बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, सलमान खान, ऋचा चड्ढा, करण जौहर, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण,आमिर खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बता दें एक्टर सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर दो बाइक सवारों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इस धमकी से परेशान होकर एंजेल राय ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

actress angel rai

actress angel rai

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। मुंबई की बांगुर नगर पुलिस स्टेशन ने एक्ट्रेस के बयान के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75,78,79,351(3),352,356(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

End of Feed