तमिल की रीमेक होगी Abhishek Bachchan की अगली फिल्म, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Abhishek Bachchan Next is Remake of Tamil Film: 'ब्रीथ' सीरीज के तीसरे सीजन और 'दसवीं' जैसी सफल फिल्में देने के बाद अभिषेक बच्चन के साथ काम करने के लिए हरकोई बेताब है। बताया जा रहा है कि अभिषेक जल्द ही तमिल फिल्म 'केडी' के रीमेक में दिखाई देंगे, जिसे निखिल आडवाणी के बैनर तले बनाया जाएगा।

Abhishek Bachchan Next is Remake of Tamil Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को हाल ही में 'ब्रीथ' सीरीज के तीसरे सीजन में देखा गया था। इस सीरीज में अभिनेता की एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। इस सीरीज के अलावा अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'दसवीं' से भी दर्शकों को इम्प्रेस किया था। दोनों फिल्मों की सफलता के बाद अब अभिषेक बच्चन के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्ममेकर निखिल आडवाणी (Nikkhil Advani) के बैनर तले बनने जा रही तमिल फिल्म 'केडी' के रीमेक में दिखाई देंगे।

Abhishek Bachchan

तमिल फिल्म का रीमेक होगी अभिषेक बच्चन की नई फिल्म

End of Feed