Abhishek's Reply on Brought Award: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अभिषेक बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते साल अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की अफवाहों को लेकर चर्चा में रहे तो अब अभिनेता पर अवॉर्ड खरीदने के आरोप लगाया गया है। अभिषेक बच्चन को लेकर कहा गया है कि उन्होंने बीते साल आई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए कोई अवॉर्ड नहीं जीता है बल्कि उन्होंने इसे खरीदा है। इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब खुद अभिषेक बच्चन ने इस तरह के आरोप लगने पर अपना रिएक्शन देने के अलावा, उस यूजर को भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसने अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगाया।
Pic Credit: Instagram
अभिषेक पर लगा अवॉर्ड खरीदने का आरोप
कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' (2024) के लिए बेस्ट एक्टर का फर्स्ट फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। अभिषेक को यह अवॉर्ड मिलने के बाद उनके फैन्स खुश थे तो कईयों ने अभिनेता पर इसे खरीदने का आरोप लगाया। एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'वो भले ही एक अच्छे इंसान हों लेकिन यह कहने में मुझे थोड़ी सी भी झिझक महसूस नहीं हो रही कि प्रोफेशनल तौर पर अभिषेक एक अच्छा उदहारण कि कैसे अवॉर्ड खरीदा जाता है और बेहतर पीआर बनाए रखा जाता है। उन्होंने अपने करियर में अब तक एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर मूवी नहीं दी है। इस उन्हें आई वांट टू टॉक के लिए अवॉर्ड जीता...यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे पैसों के लिए कुछ फिल्म क्रिटिक्स के अलावा किसी ने नहीं देखा।'
इस ट्वीट में यूजर ने आगे लिखा, 'यह भी देखने को मिल रहा है कि जिनमें बताया जा रहा है कि साल 2025 अभिषेक का रहा है। वाह! हालांकि इस इंडस्ट्री के उनसे ज्यादा अच्छे एक्टर है, जो लोकप्रियता, काम, तारीफ और अवॉर्ड्स के सही हक़दार हैं...लेकिन अफसोस! उनके पास स्मार्ट पीआर और पैसे नहीं हैं।' यूजर द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब अभिषेक बच्चन ने तगड़ा रिप्लाई दिया है।
यूजर को दिया अभिषेक ने तगड़ा जवाब
अभिषेक ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, 'सीधी बात यह कहना चाहता हूं। मैंने कभी कोई अवॉर्ड नहीं खरीदा है और ना ही कोई पीआर मेरे द्वारा कराया गया। यह बस मेरी कड़ी मेहनत, खून-पसीना और आंसूओं का नतीजा है। मुझे शक है कि मैं जो कुछ भी कहूंगा या लिखूंगा उस पर तुरंत यकीन कर लेंगे। इसलिए... आपको चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है कि मैं और भी ज्यादा मेहनत करूं ताकि आने वाले समय में मिलने वाली किसी भी अचीवमेंट पर आपको फिर कभी शक न हो। मैं आपको पूरे सम्मान और सौम्यता के साथ गलत साबित कर दूंगा।'
