अभिषेक बच्चन ने पहली बार तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा-"भरोसा नहीं रखता..."

अभिषेक बच्चन ने पहली बार अपने तलाक की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से एक्टर के अफेयर और तलाक को लेकर चर्चा हो रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्टर का अपनी पत्नी के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। आइए जानते है कि एक्टर ने क्या कहा है।

अभिषेक बच्चन लंबे समय से अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए है। बीते कुछ समय से ऐसी अफवाहे थी कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी एश्वर्या राय के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और वे कभी-भी तलाक ले सकते है। कुछ मीडिया रिपोर्ट तो ये भी दावा कर रही थी कपल अब अलग-अलग घर में रहते है। वही अब पहली बार एक्टर ने अपने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते है कि एक्टर ने क्या बोला है।

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan

हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलकर बताया कि क्यों वह चुप रहना पसंद करते हैं। बातचीत में एक्टर ने कहा-"जो लोग मेरे बारे में गलत बातें लिख रहे थे, उन्हें मैं सफाई देने में भरोसा नहीं रखता हूं। मेरा मानना है कि सफाई देने से कोई मदद नहीं मिलती, क्योंकि जो लोग नेगेटिव बातें फैलाते हैं, उन्हें सच्चाई में कोई दिलचस्पी नहीं होती। अगर मैं कुछ सफाई भी कर दूं, तो लोग इसे पलट देंगे। क्योंकि नकारात्मक खबरें बिकती हैं। आप मैं नहीं हैं। आप मेरा जीवन नहीं जीते। आप उन लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हैं जिनके प्रति मैं जवाबदेह हूं। जो लोग ऐसी नकारात्मकता फैलाते हैं, उन्हें अपनी अंतरात्मा से जीना होगा।"

End of Feed