Abhishek-Aish divorce news is fake: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के फैंस सुबह से ही परेशान हैं क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है और वो जल्द ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई है कि दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं। फैंस इन खबरों से परेशान हैं लेकिन हम आपको बता दें कि इन खबरों में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। टाइम्स नाउ के साथ इस बात का सबूत लग गया है...
Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan के तलाक की खुल गई कलई
कहां से शुरू हुई ऐश-अभिषेक के तलाक की अफवाह
असल में ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ दिनों पहले अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर गई थीं। इस इवेंट पर अभिषेक नहीं पहुंचे थे। जब ऐश और आराध्या की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई तब लोगों ने पूछा कि अभिषेक अपनी पत्नी के साथ क्यों नहीं गईं? बस फिर क्या था... लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिषेक और ऐश में लड़ाई हो गई है और दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं। इन कयासों ने अभिषेक-ऐश के फैंस को परेशान कर दिया है।
अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी में नहीं मची है उथल-पुथल
Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan के तलाक की खुल गई कलई
जिस दिन ऐश्वर्या राय बच्चन नीता अंबानी के इवेंट पर पहुंची थीं, उस दिन अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा था कि वो अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। एक फैन ने ऐश और आराध्या की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था ये दोनों उनकी पसंदीदा हैं। अभिषेक ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था कि ये दोनों उनकी भी पसंदीदा हैं। अभिषेक के इस कमेंट से साफ है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी एकदम ठीक चल रही है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
