अनु अग्रवाल को पूरी नहीं मिली थी आशिकी की फीस, एक्टर्स ने बताया मैंने बहुत कमाया........ये मेरी गिफ्ट है

Anu Aggarwal talk about her Pending Fees from Aashiqui: एक्ट्रेस Anu Aggarwal ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें आशिकी के लिए केवल आधे पैसे मिले थे। आज भी फिल्म के मेकर्स के पास उनके पैसे बकाया हैं। आइए बताते हैं अनु ने और क्या खुलासा किया ।

Anu Aggarwal talk about her Pending Fees from Aashiqui: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आशिकी गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस अनु अग्रवाल( Annu Aggarwal) इन दिनों इंडस्ट्री से दूर है। एक समय था जब अन्नू अग्रवाल ने आशिकी से सबका दिल जीत लिया था और वह हर किसी की चहेती बन गई थी। हालांकि आशिकी के बाद अनु बेहद कम फिल्मों में नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें आशिकी के लिए केवल आधे पैसे मिले थे। आज भी फिल्म के मेकर्स के पास उनके पैसे बकाया हैं। आइए बताते हैं अनु ने और क्या खुलासा किया

Anu Aggarwal talk about her Pending Fees from Aashiqui

पिंकविला के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ( Annu Aggarwal) ने अपनी हिट फिल्म आशिकी( Aashiqui) का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म के लिए केवल 60 प्रतिशत पेमेंट की गई थी। उनकी 40 प्रतिशत पेमेंट आज भी बकाया है। उन्होंने कभी भी बाकि राशि वसूलने के लिए फिल्म निर्माताओं से संपर्क नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, कोई बात नहीं, मैंने बहुत कमाया है। अपनी बकाया राशि को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, ठीक है यार, ये मेरी गिफ्ट है उनको। उन्होंने बताया कि मॉडलिंग से उनकी आय फिल्मों से होने वाली आय से कहीं ज़्यादा है। एक्ट्रेस ने अपने करियर का जिक्र करते हुए ने बताया कि कैसे वह भारत में ब्रांड को प्रमोट करने वाली सबसे शुरुआती अभिनेताओं में से एक थी। उन्होंने दावा किया कि उनसे पहले, केवल सुनील गावस्कर जैसे क्रिकेटरों को ही ब्रांड एंबेसडर के रूप में देखा जाता था। उस समय कोई पुरुष अभिनेता भी ब्रांड एंबेसडर नहीं था।

End of Feed