Kartik Aaryan की Aashiqui 3 से कटा Deepika Padukone का पत्ता!! जानें किसके साथ करेंगे रोमांस

Kartik will romance with new girl in Aashiqui 3: आशिकी 3 के निर्माता मुकेश भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो एक नए चहरे की तलाश में हैं, जिसे वो कार्तिक आर्यन के अपोजिट साइन करेंगे। कार्तिक आर्यन ने सितम्बर के महीने में आशिकी 3 साइन की थी।

Kartik will romance with new girl in Aashiqui 3: बॉलीवुड निर्माता मुकेश भट्ट ने इस साल सितम्बर के महीने में ऐलान किया था कि वो आशिकी सीरीज की तीसरी कड़ी बनाने जा रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) होंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु करेंगे, जो भट्ट कैंप के साथ सालों से जुड़े रहे हैं। जब से कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 (Aashiqui 3) का ऐलान हुआ है, तब से ही ऐसा सुनने में आ रहा है कि वो इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ रोमांस करते दिखाई दे सकते हैं। दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन पब्लिक प्लेस में कई दफा एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक करते देखे गए हैं, जिस कारण लोग यह मानने को मजबूर हो गए थे कि आशिकी 3 में इन दोनों की जोड़ी बनेगी।

Kartik Deepika

Kartik Deepika

हालांकि निर्माता मुकेश भट्ट ने पिंकविला से बात करते हुए यह साफ कर दिया है कि आशिकी 3 में अभी तक कोई हसीना कास्ट नहीं की गई है। वो आशिकी 3 के लिए एक नए चेहरे की तलाश में हैं, जो कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखेगी। मुकेश भट्ट ने बताया है, ‘हम लोग अभी तक आशिकी 3 के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। हम इस फिल्म के साथ नए चेहरे को लॉन्च करना चाहते हैं। हमारा प्लान है कि हम अगले साल की शुरुआत में आशिकी 3 की शूटिंग शुरू कर दें। इन दिनों हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।’

End of Feed