मार्च से शुरू होगी कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' की शूटिंग, डायरेक्टर ने दिया अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 3, 2025, 05:42 PM IST

Kartik Aaryan Aashiqui 3 Shooting Update: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायेरक्टर ने मीडिया से बात करते हुए 'आशिकी 3' की शूटिंग डेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

Kartik Aaryan Aashiqui 3 Shooting Update: बॉलीवुड में कॉमेडी और हॉरर मूवीज से गदर काटने वाले स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) को लेकर सुर्खियों में हैं। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की शूटिंग को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है।

Kartik Aaryan Aashiqui 3

इस महीने से शुरू होगी 'आशिकी 3' की शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने अभी हाल ही में एएनआई से की गई बातचीत में फिल्म 'आशिकी 3' की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया है। अनुराग बसु ने बताया, 'अभी फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म आशिकी 3 की शूटिंग अगले महीने यानी मार्च से शुरू की जाएगी।' इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

End of Feed