Aaradhya Bachchan का बर्थडे लुक हुआ वायरल, व्हाइट ड्रेस में अप्सरा जैसी लगीं ऐश्वर्या की लाडली

Aaradhya Bachchan's Birthday Party Look: बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सफेद ड्रेस में आराध्या बेहद प्यारी लग रही हैं।

Aaradhya Bachchan's Birthday Party Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन ने हाल हे में अपना 15वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन में से किसी ने भी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की पिक्स सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी लेकिन अब परिवार की सदस्य और ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। इस पिक्स में आराध्या के साथ मां ऐश्वर्या राय और फैमिली के बाकी मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। आराध्या के लुक ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा है।

Aaradhya Bachchan's 15th birthday party look

आराध्या बच्चन का बर्थडे पार्टी लुक हुआ वायरल (Pic Credit: Instagram)

सफेद ड्रेस में आराध्या बच्चन का दिखा खूबसूरत अंदाज

श्रीमा राय ने जो फोटो शेयर की हैं, उसमें आराध्या बच्चन बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं। अपने 15वें जन्मदिन पर आराध्या ने सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने गले में एक नेकलेस और बालों में टियारा लगाया हुआ था। उनका यह सिंपल और एलिगेंट लुक इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लैक पैंट और स्वेटशर्ट में नजर आईं। इसके अलावा श्रीमा राय प्रिंटेड पैंटसूट में काफी स्टाइलिश दिखाई दीं। फोटो में श्रीमा के छोटे बेटे शिवांश भी नजर आए।

दादा अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में आराध्या को किया था विश

आराध्या बच्चन ने 16 नवंबर के दिन अपना 15वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस साल उन्होंने अपना 15वां जन्मदिन परिवार और करीबी लोगों के साथ मनाया। आराध्या के जन्मदिन पर उनके दादा और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग के जरिए पोती को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा, 'घर की पोती का जन्म दिवस सुनहरा और भाग्यशाली रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना...।' आराध्या की बात करें तो वो फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। इसके अलावा उन्हें स्कूल की ड्रामा एक्टिविटीज और स्टेज परफॉर्मेंस में हिस्सा लेते हुए देखा गया है।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed