Aankhon Ki Gustaakhiyan: 11 जुलाई को इश्क में अनगिनत गुस्ताखियां करेंगे शनाया कपूर-विक्रांत मैसी

Aankhon Ki Gustaakhiyan release date: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) स्टारर फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक पोस्टर के माध्यम से बताया है कि फिल्म आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aankhon Ki Gustaakhiyan release date: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी नई रोमांटिक फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विक्रांत मैसी की नई फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का पोस्टर दर्शकों के सामने है, जिसके माध्यम से मेकर्स ने बताया है कि वो ये मूवी 11 जुलाई के दिन दर्शकों के सामने रिलीज करेंगे। फिल्म के पोस्टर में विक्रांत मैसी अपनी को-स्टार शनाया कपूर के साथ रोमांस फरमाते दिखाई दे रहे हैं। आंखों की गुस्ताखियां शनाया कपूर की डेब्यू मूवी है, जिससे वो इंडस्ट्री में कदम रखेंगी।

Aankhon Ki Gustaakhiyan

शनाया कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू के लिए चुनी स्मॉल मूवी

यूं तो कपूर खानदान के बच्चे बड़ी-बड़ी मूवीज से बॉलीवुड में कदम रखते आए हैं लेकिन शनाया कपूर ने दूसरा रास्ता चुना है। अदाकारा शनाया कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू के लिए फिल्म आंखों की गुस्ताखियां जैसी स्मॉल रॉम-कॉम चुनी है, जिसमें वो विक्रांत के साथ नजर आएंगी। अब तक कपूर खानदान की किसी भी बेटी ने इस तरह की फिल्म से बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है।

End of Feed