Sitaare Zameen Par: सिनेमाघरों में इस दिन पहुंचेगी आमिर खान की फिल्म, अजय देवगन की 'रेड 2' के साथ अटैच होगा ट्रेलर

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par Release Date Out: लंबे समय से बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबकि इस मूवी की रिलीज डेट आउट कर दी गई है।

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक आमिर खान (Aamir Khan) ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग की दुनिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। कई महीनों तक ब्रेक लेने के बाद आमिर खान ने एक बार फिर फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) के जरिए धांसू कमबैक करेंगे। काफी समय फैन्स इस फिल्म की रिलीज डेट जानने के लिए बेताब थे। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' को मेकर्स ने रिलीज करने के लिए दिन चुन लिया है।

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par Release Date Out

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान अब अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को सिनेमाघरों में 20 जून के दिन पेश करेंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट जानने के बाद से ही आमिर खान के फैन्स बेहद खुश हैं। आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बन रही आमिर खान की यह फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है, जो अपने समय में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ऐसे में अब मेकर्स को आमिर खान स्टारर से काफी उम्मीद है। इस मूवी का हिट होना भी आमिर खान के आने वाले करियर के लिए बहुत जरुरी है।

End of Feed