आईपीएल 2025 के फाइनल में 'सितारे जमीन पर' का प्रमोशन करेंगे आमिर खान, रवि किशन संग लगाएंगे भोजपुरी का तड़का

Aamir Khan Promote Sitaare Zameen Par at IPL 2025 Finals: बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी इस मूवी को देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि वो फिल्म 'सितारे जमीन पर' को आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रमोट करने वाले हैं।

Aamir Khan Promote Sitaare Zameen Par at IPL 2025 Finals: बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। अब सभी लोग 'सितारे जमीन पर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी मूवी 'सितारे जमनी पर' का प्रमोशन आईपीएल फाइनल 2025 में करने वाले हैं। साथ ही वो रवि किशन के साथ भोजपुरी में कमेंट्री भी करने वाले हैं।

आईपीएल 2025 के फाइनल में 'सितारे जमीन पर' का प्रमोशन करेंगे आमिर खान, रवि किशन संग लगाएंगे भोजपुरी का तड़का

आईपीएल 2025 फाइनल पर आमिर खान मचााएंगे धमाल

आज पंजाब किंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि मैच को देखने के लिए कई बॉलीवुड सितारे आने वाले हैं। वहीं आमिर खान भी फाइनल मैच का आनंद लेंगे। इस दौरान वो अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन का प्रमोशन भी करेंगे। आमिर खान का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें वो सुरेश रैना, जेनेलिया डिसूजा समेत बाकी एक्टर्स के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फाइनल में वो रवि किशन के साथ भोजपुरी का तड़का भी लगाने वाले हैं।

End of Feed