फ्लॉप फिल्मों की वजह से टूट गया था आमिर खान हौसला, एक्टर ने कहा- 'घर आता था तो रोने लगता था...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 7, 2025, 10:59 AM IST

Aamir Khan on Flop Movies: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान अपनी फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने अपनी फ्लॉप फिल्मों के बारे में क्या कहा।

Aamir Khan on Flop Movies: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। कभी आमिर खान का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी एक्टर का कोई बयान वायरल हो जाता है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो जाती है। इसी बीच आमिर खान का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। इसके अलावा आमिर खान फ्लॉप फिल्मों को लेकर भी चर्चा करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने इंटरव्यू में क्या खुलासा किया।

Aamir Khan on Flop Movies

Image Source: IMDb

आमिर खान ने फ्लॉप फिल्मों को लेकर कही ये बात

एक्टर आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह आमिर खान की फिल्म नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है। आमिर खान ने अभी हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में अपने करियर के मुश्किल दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि 'करीब 6-8 महीने ऐसे फिल्मों में काम करने के बाद मुझे समझ आ गया कि हर फिल्म में तीन चीजें सबसे जरूरी हैं स्क्रिप्ट, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर। जब तक ये तीनों ठीक नहीं होंगे, मैं कोई फिल्म नहीं करूंगा। कयामत से कयामत तक के बाद पहले दो-तीन साल मैं जो काम कर रहा था, उससे बहुत दुखी था। मेरी सोच उन लोगों से मैच नहीं कर रही थी, जिनके साथ मैं काम कर रहा था। फिर वो फिल्में रिलीज हुईं और एक के बाद एक फ्लॉप हो गईं। लोग मुझे ‘वन फिल्म वंडर’ कहने लगे और सही भी था। जो 3-4 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं और बाकी 5-6 फिल्में जिनमें मैं काम कर रहा था, मुझे पता था कि वो भी बहुत खराब हैं। मुझे लगा बस, अब करियर डूबने वाला है। शाम को घर आता था तो रोने लगता था। मैंने अपने आप से कसम खाई कि अब कभी काम के साथ समझौता नहीं करूगा।'

End of Feed