आमिर खान ने 60 साल की उम्र में 3rd बार शादी करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले 'मुझे शोभा देगा...'

Aamir Khan on 3rd Marriage: गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाते हुए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने अब तीसरी बार शादी करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। आमिर खान के इस खुलासे से उनके फैन्स भी सरप्राइज हो गए हैं।

Aamir Khan on 3rd Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) 14 मार्च को 60 साल के होने वाले हैं। 59 साल की उम्र में आमिर खान ने यह खुलासा करते हुए बताया है कि वो अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ रिलेशनशिप में हैं। 13 मार्च के दिन मुंबई में मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने गौरी का इंट्रोडक्शन प्रेस से करवाया। कई फैन्स को यह लगने लगा था कि वो अब तीसरी शादी करेंगे। ऐसे में अब गौरी के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरों के बीच अब आमिर खान ने तीसरी शादी को लेकर भी चुप्पी तोड़ दी है।

Aamir Khan on Third Marriage

क्या सच में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान?

आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि 60 साल की उम्र में मुझे शादी करना शोभा देती है की नहीं। मेरे बच्चे बहुत खुश हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी एक्स-वाइव्स के साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं।' इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान ने यह भी खुलासा करते हुए कहा था कि वे एक साल से साथ हैं लेकिन वह गौरी को 25 सालों से जानते हैं। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमीर और गौरी अपने रिश्ते को लेकर आगे जाते हैं या नहीं?

End of Feed