आमिर खान नहीं कर रहे गुरु नानक देव पर फिल्म, विरोध बढ़ता देख बोले 'फेक खबरों के चक्कर...'

Aamir Khan on Guru Nanak Dev Movie Controversy: आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev Movie) मूवी का फेक ट्रेलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनका विरोध कर रहे हैं। लोगों के बीच बढ़ता गुस्सा देखकर आमिर खान ने आधिकारिक बयान जारी किया है और कहा है कि इस ट्रेलर से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

Aamir Khan on Guru Nanak Dev Movie Controversy: इंटरनेट पर सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव महाराज की जिंदगी पर आधारित मूवी का ट्रेलर वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान दिखाई पड़ रहे हैं। काफी लम्बे समय से आमिर खान की कोई मूवी रिलीज नहीं हुई है, जिस कारण फैंस को भरोसा हो चला है कि वो जल्द ही गुरु नानक देव के किरदार में दिखाई देंगे। हालांकि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। आमिर खान ने कुछ देर पहले ही आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि वायरल हो रहे ट्रेलर से उनका कोई लेना-देना नहीं है और न ही वो ऐसी किसी मूवी में काम कर रहे हैं।

Aamir Khan as Gur Nanak Dev

आमिर खान की टीम ने आधिकारिक बयान में कहा है, 'इंटरनेट पर आमिर खान का जो पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुरुनानक देव के रूप में नजर आ रहे हैं, वो फेक है। इस तरह की किसी फिल्म से आमिर खान का कोई लेना-देना नहीं है। ये तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है। आमिर खान गुरु नानक देव की बहुत इज्जत करते हैं और ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर उनकी बेइज्जती करने की कोशिश नहीं करेंगे। लोग इस फेक पोस्टर पर भरोसा न करें और न ही ऐसी किसी न्यूज को ज्यादा तवज्जो दें।'

End of Feed