क्यों धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शामिल नहीं हो पाए आमिर खान? सुपरस्टार ने किया खुलासा

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मंद्र ने हमेशा-हमेशा के लिए सभी को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र की मौत से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। अब निधन के तीन दिन बाद देओल फैमिली ने दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीट रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार्स शामिल हुए। हालांकि इसमें आमिर खान नहीं शामिल हो पाए। इस बारे में उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के महान एक्टर धर्मेंद्र के मौत से सभी लोग सदमे में चले गए हैं। धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड के सभी स्टार्स को झटका लगा है। वहीं बॉबी देओल और सनी देओल की तो दुनिया ही उजड़ गई है। हालांकि बॉलीवुड के तमाम स्टार्स दोनों को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। अब निधन के तीन दिन बाद देओल फैमिली ने दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीट रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार्स शामिल हुए। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक के नाम शामिल है। हालांकि प्रार्थना सभा में आमिर खान शामिल नहीं हो पाए। इस बारे में आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

dharmendra prayer meet (2)

pic credit- instagram

आमिर खान ने कही ये बात

धर्मेंद्र के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। आज मुंबई में उनकी प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे ढेर सारे सितारे पहुंचे। लेकिन आमिर खान गोवा में IFFI 2025 में थे, इसलिए वो प्रेयर मीट में नहीं आ सके। वहां स्टेज पर आमिर ने बहुत इमोशनल होकर धरम जी को याद किया और कहा, 'मैंने अपने छोटे बेटे आजाद को खास तौर पर धरम जी से मिलवाया था। आजाद ने उनकी फिल्में ज्यादा नहीं देखी थीं, पर मैं चाहता था कि वो उनसे मिलें। हम दो-तीन घंटे उनके साथ बैठे, बहुत अच्छा लगा। धरम जी सिर्फ कमाल के एक्टर नहीं थे, इंसान भी सबसे नेकदिल थे।' आमिर ने बताया कि वो बचपन से ही धर्मेद्र जी के फैन रहे हैं। एक्टर ने कहा, 'हम उन्हें ही-मैन और एक्शन हीरो कहते थे, लेकिन लोग उनकी रोमांस और कॉमेडी को कम आंकते हैं। वो हर जॉनर में बेस्ट थे ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस, सबमें। मेरे लिए वो हमारे सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। मैं हमेशा उन्हें देखकर सीखता रहा।'

End of Feed