Aamir Khan Son Junaid Khan Debut Movie To Release On Netflix: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान खुद तो कमबैक की तैयारी कर ही रहे हैं। उनके साथ-साथ उनके बेटे जुनैद खान भी बॉलीवुड में तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। जुनैद खान (Junaid Khan) आदित्य चोपड़ा के वायआरएफ के बैनर तले बनी मूवी 'महाराज' (Maharaj) के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। उनकी यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जुनैद खान (Junaid Khan) की डेब्यू फिल्म 'महाराज' नेटफ्लिक्स पर वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी। उनके साथ-साथ मूवी में जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शाली पांडे जैसे सितारे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'महाराज' से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "महाराज' वायआरएफ और नेटफ्लिक्स का कोलाबोरेसन है। दोनों कंपनी ने पहले भी 'द रोमांटिक्स' के लिए हाथ मिलाया था। वहीं 'महाराज' के साथ वह अपनी पार्टनरशिप को और गहरी कर रहे हैं।"
खबरों की मानें तो जुनैद खान (Junaid Khan) की अपकमिंग फिल्म 'महाराज' (Maharaj) का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। आमिर खान के बेटे की यह मूवी 1800 के दशक के एक पत्रकार की कहानी है। मूवी में जुनैद खान जहां पत्रकार की भूमिका अदा करते दिखेंगे तो वहीं जयदीप अहलावत विलेन की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। वहीं शरवरी वाघ और शालिनी पांडे के रोल का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। जल्द ही वायआरएफ की ओर से मूवी की आधिकारिक तौर पर भी घोषणा की जाएगी।
सई पल्लवी संग भी रोमांस करेंगे जुनैद खान
आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) को लेकर यह भी खबर थी कि वह अगली फिल्म में सई पल्लवी के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
