Aamir Khan Third Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिरा खान (Aamir Khan) 61 साल की उम्र में अपनी तीसरी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आमिर खान दो तलाक के बाद गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता बॉलीवुड गलियारों में चर्चा में बना है। आमिर हर मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ ही नजर आते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने फैंस के सामने ये भी खुलासा कर दिया था कि वह 5 जुलाई को गौरी से शादी करने वाले हैं और अब एक्टर की तरफ से इस बात का भी खुलासा किया गया है कि उनकी और गौरी की शादी किस तरह होगी और कहां पर दोनों अपनी शादी को संपन्न करने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'अब होगा हिसाब', Elvish Yadav और Rajat Dalal के बीच हुआ नया बवाल, जानें क्या है पूरा माजरा?)
aamir khan gauri spratt (photo credit- instagram)
आमिर खान की तीसरी शादी की प्लानिंग
आमिर खान ने जब से अपनी तीसरी शादी का ऐलान किया है, तब से ही फैंस को लग रहा था कि आमिर और गौरी ग्रैंड वेडिंग करेंगे, लेकिन एक्टर ने फैंस के अरमानों पर पानी फेर दिया है। एक्टर ने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी और गौरी की शादी में कोई तामझाम नहीं होगा। शादी काफी सिंपल होगी और घर में ही होगी। आमिर और गौरी ने अपनी शादी को एकदम सिंपल रखने का फैसला किया है और शादी को रॉयल बनाने के लिए कुछ भी नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, आमिर और गौरी निकाह भी नहीं करने वाले हैं। दोनों की सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने एंजेलिना जोली के साथ नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, हॉलीवुड में होगा बड़ा धमाका)aamir khan-gauri spratt (photo credit- instagram)
